बार-बार भूख लगती है तो दही में किशमिश मिलाकर खांए, फिट होने के साथ कई फायदे होंगे

बार-बार भूख लगती है तो दही में किशमिश मिलाकर खांए, फिट होने के साथ कई फायदे होंगे

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ना वो तो समय पर खाना खाते हैं और ना ही समय पर नींद पूरी करते हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याएं होती हैं। बीमारियां अनियमित समय पर खाने से होती हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो खाना पेट भर खाते हैं उसके बावजूद भी उन्हें भूख कुछ देर में ही लग जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों के भोजन करने का समय बदल जाता है जो उनके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

पढ़ें- डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं अरबी के पत्ते, दूर होते हैं कई अन्य रोग

भोजन करने के बाद भी भूख लगने पर लोग बाहर की चीजों का सेवन करते है जो ज्यादातर पैक्ड फूड खाते हैं। पैक्ड फूड सेहत के लिए ठीक नहीं होते। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जो आपकी खाना खाने के बाद भूख लगने की समस्या में आराम दिलाएगी। खास बात यह है कि ये सेहत के लिए हेल्दी भी है और इसके सेवन से आपको कई फायदे भी होंगे। जानें ये कौन सी चीज है और इसका सेवन किस तरह से करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। 

एक साथ मिलाकर खाएं दही और किशमिश

अगर आपको खाना खाने के बाद भी भूख लगती है तो आप दही और किशिमिश एक साथ मिलाकर खाएं। इसे आप खाना खाने के कुछ देर पहले खाएं। इसके लिए आपको एक कटोरी दही में 5 से 6 किशमिश डालना है और खाना है। 

जानें दही और किशमिश एक साथ मिलाकर खाने से होने वाले फायदे

हड्डियां होती हैं मजबूत

दही और किशमिश को एक साथ मिलाकर खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये शरीर में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ करता है जो हड्डियों को मजबूती देता है।

थकान दूर करता है

अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं तब भी दही और किशमिश को मिलाकर खा सकते हैं। ये आपकी थकान को दूर करने में मदद करता है। 

वजन बढ़ाने में मददगार

कई लोग वजन बढ़ाने के लिए ना जानें क्या क्या नहीं करते फिर भी उनकी समस्या जस की तस रहती है। अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं तो दही में किशमिश और छुहारा मिलाकर खाएं। इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल लेवल करती है संतुलित

दही में हो सके तो काली किशमिश ही डालकर खाएं। ये सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होती है। ये ना केवल त्वचा के लिए फायदेमंद होती है बल्कि कोलेस्ट्रॉल को संतुलित बनाए रखती है।

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हरा प्याज, जानिए कई अन्य लाभ

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।